Champawat News: मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने कसी कमर
चम्पावत, अक्टूबर 18 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने तथा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। प्रभागीय वनाधिकारी धिनो पुरुषोत्तमन ने बताया कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मियों द्वारा तत्काल क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर गश्त की जाती है और स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क व जागरूक किया जाता है। वन्यजीवों की सघन निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा और कैमरा ट्रैप तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। वर्तमान में चम्पावत प्रभाग में 64 कैमरा ट्रैप तथा तीन ड्रोन कैमरे क्रियाशील हैं, जबकि इस वर्ष 10 अतिरिक्त कैमरा ट्रैप क्रय किए जाने प्रस्तावित हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों के सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.