Champawat News: मां वाराही धाम में आज खेली जाएगी बग्वाल
चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। देवीधुरा में आज शुक्रवार को बग्वाल खेली जाएगी। चार खाम और सात थोक के लोग बग्वाल में शिरकत करेंगे। इस दौरान चारों खामों के लोग एक दूसरे पर फल और फूल फेकेंगे। बग्वाल खेलने के पीछे कई किंवदंतिया और मान्यताएं प्रचलित हैं। देवीधुरा के मां वाराही धाम में आज शुक्रवार को बग्वाल होगी। खोलीखाड़ दुर्वाचौड़ मैदान में बग्वाल दोपहर बाद होगी। बग्वाल के दौरान लमगड़िया, गहड़वाल, चम्याल और वालिक खाम के लोग एक दूसरे पर फल और फूल फेकेंगे। मंदिर के पूर्वी छोर में चम्याल व गहड़वाल खाम रहेगी। जबकि पश्चिमी छोर में वालिक और लमगड़िया खाम मोर्चा संभालेगा। बचाव के लिए लिए लोग बांस और रिंगाल से बने फर्रों का इस्तेमाल करते हैं। बग्वाल शुरू होते ही मंदिर के पुजारी मां वाराही मंदिर में साधना में लीन हो जाते हैं। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.