चम्पावत, अगस्त 26 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। देवीधुरा के मां वाराही धाम में विशेष पूजन हुआ। यहां पूजा अर्चना के लिए दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं। बग्वाल मेले को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। मां वाराही मंदिर में बुधवार को विशेष पूजन किया गया। बुधवार सुबह पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी के मंत्रोच्चारण में चार खाम और सात थोक के मुखिया और मुख्य पुजारी ने मां वाराही की विशेष पूजा अर्चना की। पूजा में लमगड़िया खाम के विरेंद्र सिंह लमगड़िया, चम्याल के गंगा सिंह, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट के पुत्र राम सिंह बिष्ट, वालिक खाम के बद्री सिंह, मुख्य पुजारी महेश पुजारी के साथ ही चार खाम और सात थोक के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंदिर में पूजा अर्चना के लिये दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु गर्भगृह, अनंत वैली के दर्शन ...