चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: योगेश, टनकपुर। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। बीते 24 घंटे में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में इन दिनों आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर में माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि पांच हजार से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाने पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...