चम्पावत, सितम्बर 17 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। ग्राम सभा पाटन पाटनी में आयोजित मां झूमाधुरी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। पहली सांस्कृतिक संध्या में जय गोल्ज्यू जन्मभूमि कला मंच चम्पावत के कलाकारों ने कुमाऊंनी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत रहे। विशिष्ट अतिथि निर्मल माहरा, सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, सचिन जोशी, गौरव पांडेय और त्रिभुवन तिवारी रहे। कार्यक्रम में दल नायक सुरेश राजन के नेतृत्व में कलाकारों ने देवी झूमधुरी मैया तू कृपा करिए...,घुघुती ना बासा ... प्योंली ज्वान ह्वगे...,मेरा स्वामी छन भोतै भल...,नामारो लटका लागली नजरा..., में पहाड़...