Champawat News: मां अखिलतारिणी धाम में दो दिनी महोत्सव की तैयारी
चम्पावत, जुलाई 27 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। विकास खंड के मां अखिलतारिणी धाम पर गुरु पूर्णिमा के पर्व पर होने वाले दो दिनी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान महोत्सव को भव्य रुप से मनाने का निर्णय लिया। अखिलतारिणी मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि 28 जुलाई को कलश यात्रा के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा और क्षेत्रीय महिलाओं की ओर से झोड़ा गायन और भजनों का आयोजन होगा। दोपहर बाद सुंदर कांड का आयोजन होगा। रात्रि को जागरण और भंडारा होगा। 29 जुलाई को मुख्य मेला होगा। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा महोत्सव में 28 से होंगे धार्मिक आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.