चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: लोहाघाट। लोहाघाट के अखिलतारणी धाम में दशमी पर्व पर देवी रथ यात्रा निकाली गई। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। पुरोहित संजय पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान किए। मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि देव डांगरों ने फरियादी गद्दी लगाकर लोगों के दुखों का निवारण किया। शाम को देवी रथ निकली। जिसमें अखिलतारिणी के रूप में शिवराज सिंह, उल्का देवी के डांगर दीन दयाल धामी, कालिका के रूप में आभा सिंह सवार थी। डोले में सवार देव डांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। महिलाओ ने मां के जयकारे लगाए। देवी रथ यात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Champawat News: जाख जिंडी में देव डांगरों ने आशीर्वाद दिया यह भी पढ़ें- Champawat News: कड़ाई देवी मंदिर में देवड...