Champawat News: मांग पूरी न होने पर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर
चम्पावत, नवम्बर 4 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। लोहाघाट में आंगनबाड़ी वर्कर्स की बैठक हुई। उन्होंने मानदेय बढाने समेत अन्य मांगों पर विचार विमर्श किया। जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर तीन नवंबर से हड़ताल पर हैं। बताया कि हड़ताल की वजह से पोषण टेकर और ऑनलाइन कार्य भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू, ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत, विमला अधिकारी, तुलसी बिष्ट, हेमा बिष्ट, रेनू देवी, दमयंती वर्मा, ऊषा बोहरा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.