चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में एक महिला का दो तोले सोने का मंगलसूत्र खो गया है। खड़ी बाजार निवासी प्रमुख मेडिकल स्टोर स्वामी हरीश खर्कवाल ने बताया कि खटीमा की रहने वाली विजयश्री गहतोड़ी रिश्तेदारी में चम्पावत आई थी। उन्होंने बताया कि विजयश्री बीते सोमवार को भैरवा चौराहे से मल्लीहाट रामलीला मैदान गई थी। बताया कि इसी दौरान गले में पहना सोने का मंगलसूत्र खो गया। उन्होंने बताया कि मंगलसूत्र देने वाले को उचित ईनाम दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...