चम्पावत, अगस्त 7 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नई किरण सोसाइटी ने 21 दिनी क्रोशिया बिनाई प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र की 40 महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करना सीखा। सोसाइटी अध्यक्ष तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सीमा देवी ने बताया कि समिति तैयार किए उत्पादों को बाजार दिलाने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। यहां आरती रावत, हेमा देवी, हेमा पालीवाल, कुसुम देवी, किरन पालीवाल, कमल सामंत, पूजा पाटनी, पूजा आर्या, मंजू देवी, रोशनी बोहरा, यशोदा, कमला अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...