चम्पावत, सितम्बर 27 -- Champawat News: लोहाघाट। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ यूनियन के लोहाघाट निवासी मनीष कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष। अध्यक्ष बनने पर पिथौरागढ, लोहाघाट और चम्पावत के लोगों ने खुशी जताई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड सफाई आयोग के सदस्य, राज्यमंत्री स्तर के कुंवर हर्ष रत्नाकर की सहमति से लोहाघाट निवासी मनीष कुमार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान मनीष ने कहा कि वह प्रदेश स्तर पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हर्ष रत्नाकर का आभार जताया। मनीष कुमार के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: वन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित प्रदे...