Champawat News: मडलक के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की
चम्पावत, अक्टूबर 30 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। सीमांत मडलक के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मां भगवती मंदिर में 11 और 12 नवंबर को आयोजित होने वाले बग्वाली महोत्सव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मंदिर समिति के अध्यक्ष आनंद जोशी, भुवन भट्ट, पूरन पंत, प्रवीण पांडेय, कमल भट्ट और महेश जोशी ने बताया कि महोत्सव में पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा, पेयजल और विद्युत की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सांस्कृतिक दल भेजने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.