चम्पावत, जुलाई 12 -- Champawat News: सतीश, चम्पावत। जिले की मटेला ग्राम पंचा यत को मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संवर्धन किट प्रदान की गई है। ग्राम प्रधान अजय नरियाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मटेला के भोलेश्वर मंदिर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि में एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यह किट पारंपरिक लोक कला, मधुर लोक संगीत एवं ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ इसे नई पीढ़ी तक हस्तांतरित करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह भी पढ़ें- Almora News: भजनेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापित यह भी पढ़ें- Almora News: शहीद की याद में स्मृति वन का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...