चम्पावत, अक्टूबर 17 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग की है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस प्रकरण की पहले से ही जानकारी थी। इसके बाद भी सीएम मूकदर्शक बने रहे। कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्री जिस पर महिला कल्याण और सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वहीं असुरक्षित है। खर्कवाल ने कहा कि राज्य सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। अब सरकार के अंदर से खुद मंत्री और उनके पति ही भ्रष्टाचार के कारनामों को उजागर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री रेखा आर्या ने कसम खाकर पति को दिया जवाब; क्...