Champawat News: मंच-तामली से कारी मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली स्वीकृति
चम्पावत, जुलाई 19 -- Champawat News: चम्पावत। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चम्पावत-मंच-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक से कारी मोटर मार्ग निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मोटर मार्ग के दो किलोमीटर सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिएRs.264.24 लाख की प्रशासकीय, वित्तीय एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने संबंधित विभाग को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Champawat News: तामली-कारी सड़क में डामर होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.