चम्पावत, सितम्बर 9 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए भूमि के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में राजस्व और वन विभाग को स्थलीय निरीक्षण करने को कहा है। चम्पावत कलक्ट्रेट में क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिए प्रस्तावित भूमि के सत्यापन को लेकर बैठक हुई। डीएम ने प्रस्तावित भूमि के सत्यापन, भूमि अभिलेख, डिसीजन सपोर्ट सिस्टम से संबंधित कार्यवाही की समीक्षा की। डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को भूमि का सत्यापन करते हुए सूची वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। बैठक में डीएफओ ढिनो पुरुषोत्तमन, एसडीएम बीसी पंत समेत संबंधित तहसीलदार मौजूद रहे।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...