चम्पावत, अगस्त 3 -- Champawat News: चम्पावत। ग्रामीणों ने भिंगराड़ा कस्बे के अमृतसर मार्केट में नाला और पैदल मार्ग निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पटवारी चौकी से गांव को जाने वाला नाला भूमि कटाव कर रहा है, जिससे कई मकानों, दुकानों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं। कहा गया है कि नाले को पक्का बना कर उस पर आरसीसी डाल कर पैदल मार्ग निर्माण होने से लोगों को सुविधा होगी। ज्ञापन देने वालों में चंद्रशेखर जोशी, दीपक शर्मा सहित तमाम ग्रामीण शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Champawat News: भिंगराड़ा कस्बे में नाला और पैदल मार्ग बनाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...