Champawat News: भिंगराड़ा बाजार में स्थापित हैंडपंप खराब होने से दिक्कतें
चम्पावत, अगस्त 6 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिले के भिंगराड़ा बाजार में हैंडपंप काफी लंबे समय से खराब चल रहे हैं जिनमे एक बूंद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि चम्पावत जिले के भिंगराड़ा बाजार में तीन दिवसीय श्री ऐड़ी बाल कृष्ण मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई व्यापारी मेले में अपनी दुकानें लाते हैं। जिनको पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। भिंगराड़ा बाजार में पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई सार्वजनिक कनेक्शन नहीं होने से सभी लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में लगे हैंडपंप को जल्द सही किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि भिंगराड़ा बाजार में कोई स्थाई शौचालय नहीं होने से क्षेत्रीय जनता एवं बाहरी लोगों को काफी परेशानियां होती है। शौचालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.