Champawat News: भिंगराड़ा कस्बे में नाला और पैदल मार्ग बनाने की मांग
चम्पावत, अगस्त 2 -- Champawat News: सतीश,चम्पावत। जिले के पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा कस्बे के अमृतसर मार्केट में नाला और पैदल मार्ग निर्माण की मांग दिनोंदिन जोर पकड़ते जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से डीएम को ज्ञापन भेज कर नाला निर्माण और पैदल मार्ग के निर्माण की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पटवारी चौकी के समीप से निकलकर प्राइमरी पाठशाला एवं गांव को जाने वाला नाला भूमि कटाव कर रहा है, जिससे कई मकानों, दुकानों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं। कहा गया है कि नाले को पक्का बना कर उस पर आरसीसी डाल कर पैदल मार्ग निर्माण होने से लोगों को सुविधा होगी। ज्ञापन देने वालों में चंद्रशेखर जोशी, दीपक शर्मा सहित तमाम ग्रामीण शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.