Champawat News: भाजपा नेता से 1.70 लाख रुपये की ठगी
चम्पावत, नवम्बर 21 -- Champawat News: चम्पावत। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और अधिवक्ता शंकर पांडेय से साइबर ठगों ने 1.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने आरटीओ चालान का मैसेज भेज भाजपा नेता का फोन हैक कर लिया। अधिवक्ता शंकर पांडेय ने बताया कि उनके मोबाइल फोन में टनकपुर के एक मोबाइल नंबर से आरटीओ के चालान करने का मैसेज आया। कहा कि मैसेज को खोलते ही फोन बंद होने के साथ हैक हो गया। बताया कि इसके बाद उनके खाते से 13 नवंबर तक कई बार कुल 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि ठगी की शिकायत साइबर सेल में की गई है। यह भी पढ़ें- Champawat News: भाजपा नेता से 1.70 लाख रुपये की ठगी की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.