चम्पावत, सितम्बर 1 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। ऋषेश्वर मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान की विभिन्न लीलाओं और भागवत कथा का भक्तिभाव के साथ रसपान किया। कथा व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने कहा कि जीवन में श्रीमद्भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना अत्यंत दुर्लभ है। जब भी ऐसा अवसर मिले, उसका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण तभी सार्थक है, जब व्यक्ति उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ और सद्कर्मों को अपने जीवन में अपनाए। पुरोहित प्रकाश चंद्र पुनेठा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी और चंद्रशेखर बगौली रहे। संयोजक नाथूराम राय रहे। इस मौके पर नवीन मुरारी, प्रहलाद सिंह मेहता, डॉ. म...