Champawat News: बैंक शाखा न खुलने पर आत्मदाह की चेतावनी
चम्पावत, सितम्बर 23 -- Champawat News: चम्पावत। सूखीढांग में डीसीबी की शाखा नहीं खुलने पर तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने टनकपुर के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि 12 ग्राम पंचायतों के केंद्र बिंदु बृजनगर सूखीढांग में वर्षो से सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग की जा रही है। कहा कि दो अक्तूबर तक बैंक शाखा नहीं खुलने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। जबकि नौ नवंबर को आत्मदाह किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.