Champawat News: बेसहारा मवेशियों ने राह रोकी
चम्पावत, सितम्बर 2 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। पंचेश्वर मार्ग के कलीगांव क्षेत्र में बेसहारा मवेशियों के घूमने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से समस्या के निदान की मांग उठाई है। वाहन चालक दिनेश सिंह, प्रकाश चंद्र, नवीन कुमार और श्याम सिंह ने बताया कि पंचेश्वर मार्ग में कलीगांव के पास बेसहारा मवेशी अचानक वाहनों के आगे आ जाते हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि सड़क पर मवेशियों के जमावड़े के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। स्टेशन बाजार क्षेत्र में भी कानों में टैग लगे बेसहारा मवेशी घूमते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैग लगे होने के बावजूद पशुओं के मालिकों की ओर से उन्हें खुले में छोड़ दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.