Champawat News: बेलखेत में पैदल झूला पुल निर्माण जारी
चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। जिले के बेलखेत क्षेत्र में क्वैराला नदी पर 85 मीटर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण जारी है। यहां 4.81 करोड़ रुपये से पैदल झूला पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोनिवि के ईई मोहन चंद पलड़िया ने बताया कि झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बेलखेत क्षेत्र में क्वैराला नदी पर पैदल झूला पुल बनने से स्थानीय ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेषकर बरसात के दौरान नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। बताया कि निर्माण कार्य समय समय पर पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.