चम्पावत, सितम्बर 25 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के रौशाल में तीन दिवसीय कुमाऊं एकता महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। जय गोलज्यू उत्थान सेवा समिति के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने किया। ‌ दल नायक सुरेश राजन के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने दैणा होया खोलि का गणेशा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने आज पनि जाऊं जाऊं भोलि पनि जाऊं जाऊं....दिन धार आग्या हैगिछ दोपहरी मधुली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा। यह भी पढ़ें- Champawat News: रौंशाल में कुमाऊं एकता महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हु...