चम्पावत, अगस्त 25 -- Champawat News: सतीश जोशी,चम्पावत। चम्पावत में अब बेकरी उद्योग पर भी महंगाई की मार पड़ने की आशंका पैदा होने लगी है। चीनी और रसोई गैस के दाम बढ़ने से बेकरी उत्पाद मंहगे होंगे। इनमें पांच से दस रुपये की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीते कुछ समय से लगातार महंगाई में इजाफा हो रहा है। कुछ दिनों पूर्व चीनी के दाम में बेतहाशा बढोत्तरी हुई है। चीनी 15 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। इसका असर बेकरी उद्योग पर भी पड़ना लाजमी है। बेकर्स लक्ष्मण सिंह देव, हरीश जोशी, देव सिंह बोहरा, कमल देव, वीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बेकरी में बनने वाले तकरीबन सभी उत्पादों में चीनी का प्रयोग किया जाता है। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार में झुलस रहा बेकरी कारोबार उन्होंने बताया कि चीनी के दाम में इजाफा होने से बेकरी उत्पाद भी भविष्य मे...