चम्पावत, नवम्बर 6 -- Champawat News: टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में अमरू बैंड के पास देर रात बुलेट और वैगनआर कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में धारचूला से रामनगर जा रहे बुलेट चालक 32 वर्षीय हेम सिंह बिष्ट निवासी रामनगर और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहे कार चालक 40 वर्षीय प्रशांत साहनी निवासी पिथौरागढ़ घायल हो गए। पुलिस ने 112 की मदद से दोनों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...