Champawat News: बिसंग के शिवज्यू मंदिर में शिव महापुराण कथा जारी
चम्पावत, जुलाई 19 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बिसंग के शिवज्यू मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कथा जारी है। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालुओं कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। पुरोहित गोपाल मुरारी, उमेश पांडेय, हरीश मुरारी, गोपाल मुरारी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा वाचक व्यास बाबा आदित्य दास ललित प्रसाद पांडेय ने कुमाऊनी बोली में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग, शिव की महिमा, और उनके दिव्य स्वरूप की कथा का प्रसंग सुनाया इस दौरान राजेंद्र सिंह फर्त्याल, गोविंद सिंह, नवीन सिंह,दरबान सिंह, राजेंद्र सिंह,कैलाश सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, जगदीश पुजारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.