Champawat News: बाराकोट के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी
चम्पावत, जुलाई 10 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के बर्दाखान-बिसराड़ी-आली सड़क मे डामर नहीं होने ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द मार्ग में सुधार नहीं करने पर विधान सभा चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। बाराकोट में बर्दाखान-बिसराड़ी- आली सड़क का निर्माण 20 साल पहले किया गया था। लेकिन छह किमी लंबी इस सड़क में महज तीन किमी में ही डामर हुआ है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव में डीएम के आश्वासन के बाद चुनाव बहिष्कार वापस लिया था। यह भी पढ़ें- Champawat News: संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीण परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.