चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, लोहाघाट। बाराकोट के गल्लागांव में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गल्लागांव के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 19 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र उमेश राम निवासी तड़ीगांव और 19 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चामी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासी भुवन बोहरा, देव कालाकोटी, कमल कालाकोटी और हेम कालाकोटी ने दोनों घायलों को निजी वाहन से उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र बोहरा ने बताया कि दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...