चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बाराकोट के राउमावि कालाकोट में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में 541 लोगों ने लाभ उठाया। सीडीएम अजय सिंह ने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। बाराकोट के कालाकोट में शिविर लगाया। दर्जाधारी श्याम पांडेय ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 541 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग ने 52, आयुर्वेदिक ने 43, होम्योपैथिक विभाग ने 39, पशुपालन ने 52, उद्यान ने 48 और कृषि विभाग ने 37 लोगों को लाभान्वित किया। सीडीओ ने सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। यह भी पढ़ें- Almora News: भिकियासैंण बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे 734 लोग इस दौरान विभिन्न वि...