चम्पावत, सितम्बर 29 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। बाराकोट के सिंगदा में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में 510 लाभाथिर्यों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। मंगलवार को राउमावि सिंगदा में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। डीएम मनीष कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। लोगों ने फसल सुरक्षा, सोलर लाइट, सुरक्षा दीवार, गौशाला, स्कूल में बाउंड्री, आवास, खेल मैदान, शौचालय और पेयजल आदि समस्याएं रखीं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 118, पंचायती राज विभाग ने 84, पशुपालन ने 81, उद्यान ने 74, आयुष एवं होम्योपैथिक ने 53 तथा कृषि विभाग ने 22 लाभार्थियों को सेवाएं दीं। इसके अलावा कौशल विकास, सहकारिता, श्रम समेत अन्य विभागों ने भी लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया...