Champawat News: बसों की कमी झेल रहा टनकपुर और लोहाघाट डिपो
चम्पावत, सितम्बर 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले का टनकपुर और लोहाघाट डिपो बसों की भारी कमी झेल रहा है। दोनों डिपो में रोडवेज की 50 बसों की जरूरत है। टनकपुर में 30 और लोहाघाट डिपो में 20 नई बसों की कमी बनी हुई है। इससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। चम्पावत जिले में उत्तराखंड परिवहन निगम के दो डिपो टनकपुर और लोहाघाट हैं। लेकिन दोनों ही डिपों में बसों का अकाल बना हुआ है। दोनों डिपो में बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। टनकपुर डिपो में वर्तमान में 110 बसें हैं। जबकि इस डिपो में 140 बसों की जरूरत हैं। यहां 87 बसें निगम की अपनी हैं, जबकि 23 बसें अनुबंधित हैं। इसमें भी अधिकांश बसें पुरानी हो गई हैं। इस वजह से 28 बसों का संचालन पहाड़ के बजाय मैदानी क्षेत्र में किया जा रहा है। आए दिन बसें बीच रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.