चम्पावत, अक्टूबर 10 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। बनबसा में 1.14 करोड़ से गोशाला का निर्माण किया जाएगा। गोशाला में 75 पशुओं को रखा जाएगा। गोशाला निर्माण से लावारिस पशुओं की समस्या कम होगी। जिले में निराश्रित गौवंश के संरक्षण की दिशा में पहल की गई है। विभागीय व्यय समिति की बैठक में नगर पंचायत बनबसा में 1.14 करोड़ से बनने वाली गोशाला को मंजूरी दी है। स्वीकृत गौशाला का निर्माण ग्राम नायकखेड़ा में नगर पंचायत बनबसा की 800 वर्गमीटर भूमि पर किया जाएगा। गौशाला के निर्माण से निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को गौशाला निर्माण की कार्यवाही नियमानुसार करने के निर्देश दिए हैं।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...