चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: नवी अंसारी, बनबसा। बनबसा पुलिस ने 6.85 ग्राम स्मैक संग दो युवको को दबोचा है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विमल मित्तल ने बताया कि चेकिंग के दौरान कैनाल, शारदा नदी के पास से 22 वर्षीय करन कश्यप और 19 वर्षीय रचित मौर्य दोनों निवासी वार्ड छह, नई बस्ती बनबसा के पास से स्मैक बरामद की गई। पुलिस टीम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद और विक्रम सिंह शामिल रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...