चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: चम्पावत। जनपद में निराश्रित गौवंश के संरक्षण एवं सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभागीय व्यय समिति की बैठक में नगर पंचायत बनबसा के लिए एक करोड़ 14 लाख 60 हजार रूपये की लागत से 75 गौवंश की क्षमता वाली गौशाला के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत गौशाला का निर्माण ग्राम नायकखेड़ा में नगर पंचायत बनबसा की 800 वर्गमीटर भूमि पर किया जाएगा। गौशाला के निर्माण से निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी तथा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: बनबसा में 1.14 करोड़ से बनेगी गोशाला डीएम मनीष कुमार न...