Champawat News: बदहाल हुआ मां झूमाधुरी मोटर मार्ग
चम्पावत, अगस्त 5 -- Champawat News: जगदीश राय,लोहाघाट। मां झूमाधुरी मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। जगह-जगह दीवार टूटने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। साथ ही लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। लोहाघाट के प्रसिद्ध मां झूमाधुरी मंदिर को जोड़ने वाली सड़क बुरे हाल में हैं। मोटर मार्ग में तीन स्थानों पर सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत नहीं होने पर किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। मां झूमाधुरी मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया कि आगामी सितंबर में चार दिनी मां झूमाधुरी मेला महोत्सव होगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री इस मार्ग से आवाजाही करेंगे। ऐसे में सड़क की टूटी सुरक्षा दीवारें खतरा बनेंगी। उन्होंने लोनिवि से सड़क सुधारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.