चम्पावत, अक्टूबर 23 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के फुलारागांव में रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान राम का राज्याभिषेक किया। लक्की ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इधर अमोड़ी, स्वाला और बिरगुल में रामलीला जारी है। गुरुवार को फुलारागांव में रामलीला का समापन हुआ। यहां राम की भूमिका चंद्रशेखर फुलारा, सीता की कुमकुम पंत और लक्ष्मण की भूमिका सचिन गड़कोटी ने निभाई। कैलाश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष तारा दत्त पांडेय, विष्णु दत्त जोशी, गिरीश चंद्र, पूरन सिंह महर, गुलाब राम, रामी राम, संजय रावत आदि ने सहयोग दिया। इधर अमोड़ी और स्वाला में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। स्वाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने शुभारंभ किया। गोली बिरगुल में रामलीला के पांचवे दिन राम वनवास की लीला का...