चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। खेतीखान स्थित फुटलिंग महादेव मंदिर में रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान खेतीखान, पिथौरागढ़, लोहाघाट और गुमदेश क्षेत्र से पहुंचीं भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन का शुभारंभ गुमदेश क्षेत्र से मदन कलौनी के नेतृत्व में पहुंची भजन मंडली ने गजानन आ जाओ भजन की प्रस्तुति के साथ किया। इसके बाद पूर्णानंद लोहनी ने डमरू वाले कहां सो रहा है, ईश्वर गिरी ने हमारी भी तकलीक सुन ले अरे ओ बांसुरी वाले और गिरीश चंद ने भोले बाबा भक्तों के दुख हरो भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं गौरी शंकर पंत ने शबरी के खट्टे-मीठे बेर मेरो जिया बेरन में तथा पंकज कलखुड़िया ने दुख हरियो भोलेनाथ, डमरू को बजान...