Champawat News: फुटबॉल में मुनस्यारी, लोहाघाट, अल्मोड़ा और टनकपुर जीते
चम्पावत, नवम्बर 3 -- Champawat News: योगेश जोशी, बनबसा। देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को एसएसजे परिसर की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मुनस्यारी, लोहाघाट, अल्मोड़ा और टनकपुर की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रवीण बिष्ट और विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवान ने किया। प्रतियोगिता में चम्पावत, मुनस्यारी, लोहाघाट, बनबसा, अल्मोड़ा, बागेश्वर, टनकपुर और खटीमा की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला मुनस्यारी और चम्पावत के बीच खेला गया, जिसमें मुनस्यारी की टीम विजयी रही। दूसरे मुकाबले में लोहाघाट ने खटीमा को शिकस्त दी। तीसरे मैच में अल्मोड़ा की टीम ने मेजबान बनबसा को हराया, जबकि च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.