चम्पावत, नवम्बर 10 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने बताया कि मल्लीहाट, चम्पावत निवासी सुरेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस टीम में एसआई प्रियंका मौर्य, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल नवीन कन्याल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...