Champawat News: प्रेमनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया
चम्पावत, जुलाई 7 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के प्रेमनगर के ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया। लोहाघाट के प्रेमनगर में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पर्याप्त जानकारी और जागरुकता के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से पहले लोगों की शंकाओं का समाधान करने की मांग की। इसके बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा। राजेंद्र पुनेठा ने कहा कि क्षेत्र की लगभग 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.