चम्पावत, जुलाई 26 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन के संरक्षण एवं शैक्षणिक वातावरण को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर नगर क्षेत्र में पेयजल परियोजना के कार्यो का निरीक्षण कियाविद्यालय कायाकल्प डीएम मनीष कुमार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चम्पावत के भवन की स्थिति का संज्ञान लिए जाने के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में विद्यालय के कायाकल्प का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्ताल ने बताया कि रूपांतरण मद के अंतर्गत स्वीकृत तीन लाख 10 हजार रुपये की धनराशि से विद्यालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं के सुधार तथा आधुनिक तकनीकों की स्थापना का कार्य पूर्ण कराया गया है।आधुनिक तकनीकों की स्...