Champawat News: प्रशिक्षण शिविर का समापन
चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में आरसेटी की ओर से दिए गए 31 दिनी लाइट मोटर वाहन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। संस्थान के निदेशक प्रांशु मैठाणी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों का भविष्य में भी मार्गदर्शन करेगा। आरसेटी के के फैकल्टी प्रकाश चन्द्र ने उद्यमिता विकास से संबंधित जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर पवन नाथ ने सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। जनार्दन चिल्कोटी और कृष्ण गोपाल सिंह नेगी ने मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में राजेश पंत, विजय लड़वाल, ललित मोहन, छवि दत्त पांडेय ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.