Champawat News: पोस्ट ऑफिस में लगाया राखी का स्टॉल
चम्पावत, अगस्त 5 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट डाकघर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राखी स्टॉल लगाया गया है। जहां मां वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बनाई रंग बिरंगी राखियां उपलब्ध कराई गई हैं। पोस्ट मास्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश के बाद स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि डाकघर लोगों तक राखी पहुंचाने का काम कर रहा है। इस काम में समूह की उपाध्यक्ष आशा बोहरा, हीरा अधिकारी, रेखा जोशी, सोमन मेहरा, दिया जोशी, रैना तिवारी, राकेश पंत, दीपक सक्टा, ईश्वरी भट्ट, राकेश बोहरा, केदार बोहरा, विवेक अली, राजेश चौबे, विनय, रोहित सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.