Champawat News: पॉलीटेक्निक में गुलदार का खतरा बरकरार
चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। राजकीय पालिटेक्निक में गुलदार की दहशत बरकरार है। इसको लेकर संस्थान ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने बताया कि सूर्यास्त के बाद छात्र-छात्राओं और परिसर में रहने वाले कार्मिकों को आवास से बाहर नहीं निकलने को कहा है। शाम छह बजे के बाद प्रधानाचार्य की अनुमति के बिना मुख्य गेट नहीं खोला जाएगा। महिला और पुरुष छात्रावास में रात्रि भोजन के दौरान सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के निर्देश दिए हैं। परिसर में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.