Champawat News: पॉलिटेक्निक में वन विभाग ने दो ट्रेप कैमरे लगाए
चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। राजकीय पॉलीटेक्निक क्षेत्र में गुलदार की लगातार सक्रियता दिख रही है। इसी को देखते हुए वन विभाग ने अब पॉलीटेक्निक में दो कैमरे लगाए हैं। इससे पहले डीएफओ ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। डीएफओ धीनो पुरुषोत्तमन ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र पॉलीटेक्निक का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुलदार की लोकेशन देखने के लिए क्षेत्र में दो ट्रेप कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डीएफओ ने छात्र-छात्राओं सावधानी बरतने की अपील की। इधर बाराकोट ब्लॉक के गुलदार प्रभावित डोबाभागू क्षेत्र में भी वन विभाग की टीम ने गश्त की। टीम ने ग्रामीणों को समूह में आवाजाही करने को कहा। यहां एसडीओ सुनील कुमार, रेंजर रमेश जोशी और नंद किशोर पंत आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.