चम्पावत, अक्टूबर 8 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। कोलीढेक-सुई मोटर मार्ग के मुहाने पर पाइप लाइन लीक हो रही है। इससे सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान करने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुधीर चतुर्वेदी, भुवन चंद्र, गौरव कुमार, विनोद, सुरेश, हरीश और योगेश आदि ने बताया कि इस सड़क में लगातार आवाजाही रहती है। पाइप लाइन से पानी लीक होकर सड़क के गड्ढों में जमा हो रहा है। इससे सड़क की स्थिति खराब होने के साथ ही राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, लोनिवि के मयंक तिवारी ने बताया कि जल संस्थान की पाइप लाइन लीक होने से सड़क में पानी बह रहा है। इस संबंध में जल संस्थान को कई बार बताया गया लेकिन लीकेज लाइन ठीक नहीं हुई। लीकेज ठीक करने के बाद गड्ढों का भरान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...