Champawat News: पूर्णागिरि मोटर मार्ग पेड़ गिरने से बंद हुआ
चम्पावत, जुलाई 11 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। पूर्णागिरि मोटर मार्ग पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए बंद हो गया। फायर कर्मियों ने पेड़ हटा कर यातायात शुरू किया। इधर जिले में एक ग्रामीण सड़क बीते तीन दिन से बंद चल रही है। मां पूर्णागिरि धाम सड़क में हनुमान चट्टी के पास एक पेड़ गिर गया। इस वजह से यहां से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाया। जिसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। यह भी पढ़ें- Champawat News: पूर्णागिरि में स्ट्रीट लाइट को मिले दो करोड़ रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.