चम्पावत, जुलाई 11 -- Champawat News: चम्पावत। ककराली गेट-पूर्णागिरि मंदिर यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगाने को दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। डीएम ने बताया कि योजना के लिए Rs.8.10 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पूर्व में मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सकेगी। इधर टनकपुर में डीएम कैंप कार्यालय निर्माण के लिए 1.91 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। टनकपुर में 4.78 करोड़ रुपये से डीएम कैंप कार्यालय और आवास निर्माण किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...